छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी सहमति से हुआ निराकरण

 दंतेवाड़ा, 14 मार्च 2026


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अंतर्गत किया गया। यह लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा, बीजापुर तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के साथ-साथ तीनों राजस्व जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर के राजस्व न्यायालयों में एक साथ आयोजित की गई।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय सदन के सभा कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान होता है, जिसमें किसी भी पक्षकार की हार नहीं होती। इससे पक्षकारों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहता है तथा वैमनस्यता और शत्रुता समाप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नेशनल लोक अदालत में गठित विभिन्न खंडपीठों का निरीक्षण भी किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image