छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का मौका

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2026

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार, पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 1 से 15 जून 2026 के बीच संभावित है। छत्तीसगढ़ रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की है। अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण कर चुके उम्मीदवार कोचिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कोचिंग हेतु इच्छुक अभ्यर्थि वेबसाइटwww.erojgar.cg.gov.inपर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कोचिंग के लिए उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है।

Leave Your Comment

Click to reload image