छत्तीसगढ़ / बस्तर

बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर

 प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जगदलपुर, 24 मार्च 2026

प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित ये विद्यालय न केवल कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट और एनडीए में सफलता दिलाने के लिए विशेष और सघन कोचिंग भी उपलब्ध कराते हैं।  

      इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जो 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student&Admission&Detail  के माध्यम से 17 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन जमा करने के पश्चात यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसके सुधार के लिए 18 से 21 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा, जिसके बाद 22 से 28 अप्रैल के बीच जिला स्तर पर दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा। सफल आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड हेतु उपलब्ध होंगे, जिसके आधार पर आगामी 10 मई 2026 को चयन हेतु राज्य स्तरीय प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।  इस परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image