CM विष्णुदेव साय की पहल पर बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत,
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आज से जिले में बिजली बिल की समस्या के निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. विद्युत विभाग के डीई ने सी संबंध में आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, शिविर का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया से शुरू होगा. इस शिविर में विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित होगें. इस शिविर में बिजली बिल और बिजली की समस्या से जुड़ी सभी प्रकार समस्या के संबंध में उपभोक्ता आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. इन समस्याओं का अधिकारी तत्काल निराकरण करेगें.