छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 21 अप्रैल 2026

साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोगों की विभिन्न मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से संबंधित आवेदनों मे तहसीलदारों को प्रकरण दर्ज करके कार्यवाई करने कहा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो में राजस्व रिकार्ड में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि का सुधार कराने, पैत्रिक भूमि की फौती दर्ज कर नामांतरण, बटवारा एवं राजस्व अभिलेख में सुधार कराने, केवाईसी अपडेट कराने, पेंशन एवं राशन दिलाने, ट्रंासफार्मर बदलने, बन्द पड़ी नल जल योजना चालू कराने, अतिक्रमण हटाने, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन शामिल हैं। जनदर्शन में 34 आवेदको ने आवेदन प्रस्तुत किया।

Leave Your Comment

Click to reload image