छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त

 राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा गस्त कर खनिजों का अवैध परिवहन करने संयुक्त कार्रवाई की गई। प्रदीप साहू के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीबी 7116 द्वारा ग्राम मनकी निवासी वाहन चालक पोषण लाल साहू द्वारा चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। इसी तरह सौरभ सिंह ठाकुर के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एएक्स 4456 द्वारा ग्राम जंतर निवासी वाहन चालक प्रीतराम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image