छत्तीसगढ़ / कांकेर

कांकेर में आईईडी ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान घायल

कांकेर । कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की टीम कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डंप की तलाश में निकली थी। इसी दौरान आईईडी को हटाने की कोशिश में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे तीन जवान घायल हो गए। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल किसी जवान के शहीद होने की खबर नहीं है, जिससे राहत की बात सामने आई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image