सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नीलम गणपत राव को भावभीनी विदाई
बीजापुर । शासकीय सेवा में अपने उत्कृष्ट योगदान के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक नीलम गणपत राव को कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) भेंट किया।
विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री राव के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टंडन एवं एपीसी जाकिर खान एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी नीलम गणपत राव के कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।