प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
बिलासपुर |
2026-05-04 18:20:05
बिलासपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
बिलासपुर, 4 मई 2026
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 10 मई को सवेरे 9.30 बजे से प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी विभाग की वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है।