पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
कांकेर |
2026-05-08 18:04:38
उत्तर बस्तर कांकेर : पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायत उप निर्वाचन (पंच पद) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत पंच के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार कांकेर श्री पौरस वेंताल और जनपद पंचायत नरहरपुर में पंच के निर्वाचन के लिए तहसीलदार नरहरपुर श्री पुष्पराज पात्र को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।