छत्तीसगढ़ / कांकेर

नगर पंचायत चारामा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

 उत्तर बस्तर कांकेर : नगर पंचायत चारामा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

 
 
 
 उत्तर बस्तर कांकेर, 08 मई 2026
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा श्री नरेन्द्र बंजारा द्वारा नगर पंचायत चारामा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक पात्र एजेंसियों से 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन विज्ञापन जारी होने की तिथि से 03 माह पूर्व हो चुका हो, प्राथमिक सहकारी साख समितियां, वन सुरक्षा समिति सहित अन्य पंजीकृत सहकारी समितियां शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक संस्था बैंक खाता की अंतिम जमा राशि की छायाप्रति, पंजीयन प्रमाण की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव सहित कार्यालय अनुविभागीय (राजस्व) चारामा में कार्यालयीन समयावधि के भीतर आवेदन जमा कर सकते हैं। 
 

Leave Your Comment

Click to reload image