छत्तीसगढ़ / सुकमा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती शुरू

 सुकमा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती शुरू

 
 
 
 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून
 
सुकमा, 26 मई 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम किस्टाराम के मंगलगुडा व वेदेपाड 2, कोत्ताचेरू, करीगुडम के पालोडी करीगुडम, बडेकेडवल के पामलूर 2, गोलापल्ली के तुमलबटटी, बुरकलंका के कनाईमरका, सिंगाराम के भंडारचिलका, सेन्दुरगुडा के कुमडतोंग,  

वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम मेहता के वेलपोच्छा व दुरमा 2, भेज्जी के ओन्देरपारा, करीगुडम के पेसलपाड व टेटेमडगू 2, गोलापल्ली के तुमाबांगू, पेन्टापाड के एन्टापाड 1, टेटराई के कसलपाड, नगर पालिका कोंटा के वार्ड क्रं 12 केंद्रों में रिक्त हैं।

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 20 मई 2026 से 04 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से  https://aww.e-bharti.in पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय सुकमा अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image