छत्तीसगढ़ / कोरबा

वृद्ध हितग्राही हीरालाल व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण से लाभान्वित

 कोरबा । स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित प्राशांति वृद्धाश्रम कोरबा के निवासी वृद्धजन  हीरालाल चौहान को व्हील चेयर  उपलब्ध नहीं कराए जाने संबंधी समाचार के सम्बंध में समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की गई है।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर द्वारा हितग्राही का चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण उपरांत  हीरालाल चौहान को दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शौच सुविधा युक्त कुर्सी एवं मोड़कर रखी जाने वाली मानक व्हील चेयर उपलब्ध करा दी गई थी। साथ ही वृद्धाश्रम के अन्य वृद्धजनों को भी लगभग 10 व्हील चेयर प्रदान की गई हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है । समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के हित में शासन की योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण सतत रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image