छत्तीसगढ़ / बालोद

भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025-26 हेतु राज्य के 1163 युवाओं का चयन

 बालोद : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025-26 हेतु राज्य के 1163 युवाओं का चयन

 
 बालोद, 27 मई 2026
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु विभिन्न पदों पर चयन परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुआ है। चयन परिणाम भारतीय थल सेना की वेबसाइट  पर उपलब्ध है।
 
इसके साथ ही सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे प्रारंभिक निर्देशों के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (शहिद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर) में उपस्थित होना है।

उन्होंने बताया कि बालोद जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु चयनित हुए हैं, वे अपनी चयन संबंधित जानकारी जिला रोजगार कार्यालय बालोद को उपलब्ध कराने एवं 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। उम्मीदवार को उक्त संबंध में अधिक जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 व 0771-2965214 में भी संपर्क कर सकते हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image