छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला

 बिलासपुर । बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय की पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर से संबद्धता समाप्त कर उन्हें थाना रतनपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजाक से थाना सकरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय भेजा गया है।

निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना तखतपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना अजाक भेजा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image