छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर 3 जून को ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर 3 जून को ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

 
 
 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 01 जून 2026
सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर 3 जून बुधवार को जनपद पंचायत मरवाही के कलस्टर पंचायत चर्चेड़ी में आयोजित किया गया है। इस शिविर में 18 ग्राम पंचायत-बदरौडी, मालाडांड, चर्चेडी, दरमोहली, धरहर, धोबहर, करसिंवा, मड़वाही, नरौर, निमधा, रटगा, खुरपा, पथर्री, पण्डरी, नगवाही, लरकेनी, अण्डी एवं सिवनी शामिल किए गए हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने सभी जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ अमले के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने निर्देशित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image