छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर

 सुशासन तिहार के आवेदन पर विभाग ने की आवश्यक कार्यवाही

 

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर निवासी वृद्ध दिव्यांग महिला श्रीमती शांति बाई को व्हील चेयर उपलब्ध करायी गई। कुछ माह पूर्व हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला का एक पैर काटना पड़ा था, जिससे वह दिव्यांगता की स्थिति में आ गई थीं।

महिला की पीड़ा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें व्हील चेयर दिलाने हेतु नगर पंचायत द्वारा आयोजित सुशासन शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई और पात्रता अनुसार महिला को व्हील चेयर प्रदान की गई। इस अवसर पर सरपंच एवं सचिव उपस्थ्ति रहें। व्हील चेयर मिलने पर दिव्यांग महिला ने राहत महसूस करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्यवाही कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image