छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

किसान अमन प्रसाद ने आधुनिक खेती अपनाकर बढ़ाई उत्पादन क्षमता

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 7 जून 2026

अमन प्रसाद ग्राम गौरेला विकासखंड के पंचायत लालपुर के एक प्रगतिशील किसान हैं। वे लगभग 7 एकड़ 50 डिशमिल भूमि में खेती करते हैं। इसके अलावा बाड़ी में सब्जियों की खेती भी करते हैं। खेती के प्रति उनकी मेहनत और जागरूकता ने उन्हें क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना दिया है। अमन प्रसाद नियमित रूप से कृषि विभाग की सलाह एवं सहकारी समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेते हैं। हाल ही में वे लालपुर समिति में खाद एवं बीज प्राप्त करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध हो गया है। इससे उनकी फसल की तैयारी सुचारु रूप से हो सकी और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। 
         उन्होंने समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खाद-बीज वितरण की प्रक्रिया सरल एवं व्यवस्थित है तथा किसानों को आवश्यक सामग्री आसानी से मिल रही है। समिति में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई।अमन प्रसाद का मानना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध होने से खेती की लागत नियंत्रित रहती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हों, तो वे बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। आज अमन प्रसाद न केवल अपनी फसलों के उत्पादन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image