छत्तीसगढ़ / रायपुर

अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस

 रायपुर, 10 जून 2026

एमसीबी जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित एक मिक्सिंग प्लांट पर छापामार कार्रवाई कर प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण का मामला पकड़ा है। अधिकारियों ने संचालक से रेत के भंडारण और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज तथा ट्रांजिट पास प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका।
    खनिज विभाग के अनुसार, बिना वैध दस्तावेजों के रेत का भंडारण खनिज नियमों का उल्लंघन है। मामले में संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image