विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगा अभ्यास और साईकिल रैली का होगा आयोजन
नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जून 2026
विश्व योग दिवस पर आगामी 21 जून को सामूहिक योगा अभ्यास और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में प्रातः 7 से 8 बजे तक योगा अभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके बाद स्कूल परिसर से साईकिल रैली का आयोजन होगा। यह रैली मल्टीपरपज स्कूल से दूर्गा सरोवर-दुर्गा चौक-सरस्वती शिशु मंदिर-साक्षी स्पोर्टस से होते हुए वापस मल्टीपरपज स्कूल में समाप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा योगा अभ्यास और साईकिल रैली में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, मीडिया एवं आम नागरिकों से अपील किया गया है।