छत्तीसगढ़ / बालोद

नए साल के जश्न में गंदगी फैला जाते है पर्यटक

बालोद। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में देव-पंडुम और रजही डैम के प्रकृति की सुंदर वादियों में नववर्ष का जश्न मनाने के बाद अब लोगों द्वारा इसे बदसूरती की हाल में छोड़ गए हैं। पिकनिक का मजा लेने के बाद अपनी जिम्मेवारियों को भूल लोगों द्वारा जहां-तहां थर्मोकॉल का प्लेट, पानी के बोतल, डिस्पोजल ग्लास समेत अन्य खाने-पीने के रेपर फेंक दिया गया है। इससे अन्य पहुंचने वाले सैलानियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि जिले के इस स्थान पर दूर दूर से लोग घूमने फिरने आते है। यहां की प्राकृतिक नजारे को देख लोग बरबस हीं इस ओर आकर्षित हो जाते हैं और मोबाइल से तस्वीरें कैद करते हैं। पर रजही डैम और देव-पंडुम के आसपास गंदगी फैले रहने से लोग उधर जाने से करताने लगे हैं। 
 
कमोवेश यहीं हाल जिले के अन्य स्थान पर भी है। बता दें कि नव वर्ष के अवसर, जन्मदिन आदि पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नए साल के एक सप्ताह बाद तक कई सैलानी घुमने-फिरने, पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते है। ग्राम पंचायत और प्रशासन को भी अपनी जिम्मेवारी भली-भांति निभाने की जरूरत है। इधर पिकनिक मनाने पहुंचे कमलेश्वरी गेडाम, दयावती साहू तथा रंजना साहू ने बताया कि जहां-तहां फैले कचरे को शीघ्र हटाकर साथ-सुथरा किया जाना चाहिए ताकि यहां पहुंचने वाले किसी लोगों को परेशानी न हो।
 
पंचायत द्वारा समय समय पर साफ सफाई की जाती है लेकिन बाहर से यहां घूमने के लिए आने वाले लोगो द्वारा कचरा फैलाया जाता है। 
 
श्रीमती लिलेश्वरी राणा,
सरपंच ग्राम पंचायत रजही

Leave Your Comment

Click to reload image