छत्तीसगढ़ / महासमुंद

21 जून को जिले में मनाया जाएगा 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुख्य अतिथि होंगे खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल

महासमुंद, 18 जून 2026
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुंद में 21 जून को प्रातः 7ः00 बजे से 7ः45 बजे तक इनडोर स्टेडियम, संजय कानन के सामने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे। योग दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जिला अधिकारियों को अपने विभागीय अमले सहित कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में हाने वाले योग कार्यक्रमों में सुचारू क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत सीईओ व नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।  
जिला प्रशासन ने सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील की है। साथ ही 21 जून को योगाभ्यास करते हुए आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन एवं फोटो/वीडियो अपलोड करने का आग्रह किया गया है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image