छत्तीसगढ़ / महासमुंद

शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद सत्र 2026-27 : डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग की द्वितीय चरण की रजिस्ट्रेशन 30 जून तक

 महासमुंद 25 जून 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर साईंस इंजी. ब्रांच संचालित है। प्रवेश प्रभारी शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रत्येक में 30-30 सीट पीपीटी के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु काउंसलिंग की द्वितीय चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित है। वे विद्यार्थी जिन्होने पीपीटी परीक्षा दिया है वे निर्धारित तिथि तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in में अपना रजिस्ट्रेशन कर काउंसिलिंग हेतु अपना विकल्प जमा कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा मेरिट के आधार पर आबंटित सीट पर प्रथम चरण में 04 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में प्रवेश लिया जा सकता है। विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में दस्तावेज परीक्षण हेतु काउंसिलिंग फॉर्म का प्रिंट आउट, सीट आबंटन प्रमाण पत्र, 10वी की अंकसूची, पीपीटी स्कोर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संस्था में उपस्थित होवें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत कराल के मोबाईल नम्बर 79990-20679 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image