छत्तीसगढ़ / रायपुर

केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.61 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर, 27 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरा हो जाने पर 1000 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्याे को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image