छत्तीसगढ़ / रायपुर

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज ,मोदी की गारंटी पर लिए जाएंगे फैसले...

 साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज बुलाई गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट की यह चौथी बैठक होगी। मंत्रालय में शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में मोदी की गारंटी को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं।

सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके साथ ही नई सरकार ने अब हर सप्ताह बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को होगी।

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने तय किया कि हर बुधवार कैबिनेट बैठक होगी। छत्तीसगढ़ के हित में जनता के मुद्दों पर अहम फैसले लिए जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image