छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान एवन सिंह और नरेश को मिला संबल, खेती बनी अधिक सशक्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 01 जुलाई 2026

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान एवन सिंह और नरेश को मिला संबल, खेती बनी अधिक सशक्त

ग्राम पंचायत सारबहरा के किसान श्री एवन सिंह एक मेहनती किसान हैं। उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 23वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग वे समय पर बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में कर रहे हैं। उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती के महत्वपूर्ण कार्यों में काफी उपयोगी साबित होती है, जिससे खेती का खर्च कुछ हद तक कम हो जाता है और समय पर कृषि कार्य पूरे हो पाते हैं। इसी ग्राम पंचायत के किसान श्री नरेश यादव लगभग 4 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। वे भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। उनका कहना है कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत है। इस राशि से खेती के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में सुविधा मिलती है, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है और वे बेहतर तरीके से खेती कर पाते हैं। श्री नरेश यादव बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने छोटे और मध्यम किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। समय पर मिलने वाली सहायता से किसान खेती की तैयारी बेहतर ढंग से कर रहे हैं तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image