जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के द्वारा सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में वृक्षारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के दृष्टिकोण के साथ जुड़ते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान भावनात्मक प्रतिध्वनि को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है, जो वृक्षारोपण को एक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय मिशन में बदल देता है। उन्होंने कहा कि पेड़, माँ की तरह, जीवन, देखभाल और सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
इस अवसर पर सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री दुर्गेश साहू, समिति के अध्यक्ष श्री विनोद विश्कर्मा, शाखा प्रबंधक श्री वीरेंद्र विक्रम सिंह, पर्यवेक्षक श्री मनहरण साहू, समिति प्रबंधक श्री केशव देवांगन, श्री नारायण साहू, श्री रवि शंकर साहू, श्री हेमंत प्रजापति, श्री अभिषेक तिवारी इसके साथ ही शाखा और समिति के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।