छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत आवेदन अब 12 जुलाई तक

 बिलासपुर, 6 जुलाई 2026

श्रम विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। 
योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर 12वीं तक चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों का चयन कक्षा 5वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली प्रावीण्य सूची के अनुसार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन के लिए श्रमिक पंजीयन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की अंकसूची, वर्तमान अध्ययन प्रमाण-पत्र, टीसी तथा स्व-घोषणा पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, विभागीय पोर्टल, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, जिला श्रम कार्यालय अथवा नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा सकते हैं। श्रम विभाग ने पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। 

Leave Your Comment

Click to reload image