पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीनीकरण शुरू नवीन आवेदन 01 अगस्त से
कोण्डागांव, 10 जुलाई 2026
आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, आई.टी.आई. एवं पालीटेक्निक आदि के प्राचार्य / संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाईन पोस्ट वे मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2026-27 में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारम्भ किये जायेंगे, जिसकी प्रक्रिया 30 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त नवीनीकरण एवं नवीन आवेदनों का परीक्षण एवं स्वीकृति संबंधी समस्त कार्यवाही समयावधि में वितरण तिथि के पूर्व स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा पूर्ण कर लिया जाए, जिससे सक्षम प्राधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति का सम्पूर्ण वितरण एवं भुगतान माह जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जा सकें। छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा रू. 2.50 लाख प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा रू. 01 लाख प्रतिवर्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, छ.ग.राज्य का मूल निवास प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम की आवश्यकता होगी। पीएफएमएस के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी अपने सक्रिय एवं आधार सीडेड बैंक खाते की प्रविष्टि ऑनलाईन आवेदन करते समय सुनिश्चित करें। वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (One Time Registration) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृति पोर्टल प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक -844/देवेन्द्र
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
श्रमिकों के बच्चों हेतु कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर
कोण्डागांव, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल (श्रम विभाग) द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्येश्य से संचालित "अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत् निर्माण श्रमिकों के चयनित मेधावी बच्चों को आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 में प्रवेश दिलाया जा कर कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं में निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन हेतु 01 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम 02 बच्चे योजना हेतु पात्र होंगे, कक्षा 06 में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के मध्य होना चाहिए, विद्यार्थी विगत वर्ष छ०ग० शासन द्वारा संचालित किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन किया हो।
आवश्यक दस्तावेज में 01 वर्ष पूर्व निर्माण श्रमिक के रूप पंजीयन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (श्रमिक का), आधार कार्ड, 5वीं का अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत् प्रमाण पत्र,इस योजना का आवेदन जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र जनपद पंचायत, या नजदीकी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से आवेदन करा सकते हैं।