छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

 अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 12 जुलाई 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेंड्रा में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 29 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
         प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में व्यायाम शिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों एवं प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, व्यायाम शिक्षकों, ऑफिशियल्स एवं कोचों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comment

Click to reload image