छत्तीसगढ़ / रायगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल, CCTV में कैद हादसा

 रायगढ़

जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव के तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खम्हार चौक पहुंचे थे। सड़क पार कर होटल की ओर जाते समय तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image