छत्तीसगढ़ / रायपुर

सांसद के प्रयास से दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3.76 करोड़ की मिली स्वीकृति 

 सांसद के प्रयास से दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3.76 करोड़ की मिली स्वीकृति


कवर्धा - क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 76 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। 
                           सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य के लिए जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया था। सांसद के इस प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिया है।
                      सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि यह परियोजना इस क्षेत्र के विकास और कृषि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नहर के लाइनिंग कार्य के पूरा हो जाने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, पानी की बरबादी रुकेगी और टेलएंड (छोर) तक के खेतों तक आसानी से पानी पहुँच सकेगा। इससे स्थानीय किसानों की फसल की पैदावार बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के बाद स्थानीय किसानों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image