छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ग्रीन रेलवे अभियान: लगेंगी प्लास्टिक क्रश मशीनें, रोजाना दो हजार बोतलों का होगा निपटान

 

रायपुर रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने के लिए प्लेटफार्मों पर आधुनिक प्लास्टिक बोतल क्रश मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे रोजाना निकलने वाली दो हजार से अधिक खाली बोतलों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान और रीसाइकलिंग सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के 'ग्रीन रेलवे' अभियान को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

 रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए प्लेटफार्मों पर आधुनिक प्लास्टिक बाटल क्रश मशीनें लगाई जाएंगी। इस व्यवस्था से यात्रियों द्वारा इस्तेमाल के बाद फेंकी जाने वाली प्लास्टिक बोतलों को सीधे क्रश कर रीसाइकलिंग के लिए भेजा जा सकेगा।
रेलवे स्टेशन से रोजाना औसतन 70 हजार यात्री सफर करते हैं, जिनसे प्रतिदिन दो हजार से भी अधिक खाली प्लास्टिक बोतलें कचरे के रूप में निकलती हैं। वर्तमान में यात्री अक्सर इन बोतलों को प्लेटफार्म या पटरियों (ट्रैक) पर फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। नई व्यवस्था लागू होने से स्टेशन परिसर स्वच्छ रहेगा, पर्यावरण संरक्षण को गति मिलेगी और सफाई कर्मचारियों का श्रम भी बचेगा।


 

Leave Your Comment

Click to reload image