गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की तैयारी
जिले के 42 सफल अभ्यर्थियों से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने किया संपर्क करने का आग्रह
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। सफल अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर से कुल 4,989 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, जिनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 42 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों को सेना भर्ती की आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से जिले में पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले के सभी सफल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने नाम एवं मोबाइल नंबर केंद्र में उपलब्ध कराएं, ताकि प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी समय पर प्रदान की जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9926354144 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल जिले के युवाओं को भारतीय सेना में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी तैयारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।