छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

महतारी वंदन योजना प्रीति बैगा के लिए बना आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 27 जुलाई 2026

आकाक्षी ब्लाक गौरेला के ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की श्रीमती प्रीति सुजान बैगा के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहयोग का एक सशक्त माध्यम बन गई है। उन्हें योजना के तहत प्रत्येक माह नियमित रूप से एक हजार रुपये प्राप्त हो रहा है। इस राशि से प्रीति के परिवार के आर्थिक बोझ में कमी आई है, वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। प्रीति का कहना हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर की जरूरी सामान-राशन, सब्जी तथा अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। प्रीति बैगा को पीडीएस योजना का लाभ भी नियमित रूप से मिल रहा है। महतारी वंदन योजना और खाद्यान्न योजना के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है। श्रीमती प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image