CM हेल्पलाइन से मिली राहत: सांकरा में लगा नया ट्रांसफार्मर, खत्म हुई लो-वोल्टेज की समस्या
धरसींवा/सांकरा* : महीनों से लो-वोल्टेज से जूझ रहे ग्राम सांकरा के लोगों को अब राहत मिल गई है। मिनी माता चौक के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब था और दूसरा ट्रांसफार्मर जॉइंट कर बिजली सप्लाई दी जा रही थी। इसके चलते पूरे मोहल्ले में लाइट कम आ रही थी और घरेलू उपकरण भी बार-बार खराब हो रहे थे।
*शिकायत के बाद एक्शन*
ग्राम सांकरा निवासी निकेश्वर नौरंगे ने इस समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की वजह से पूरे गांव के ग्रामीण परेशान हैं।
CM हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही विद्युत विभाग हरकत में आया और मौके पर टीम भेजकर जांच की। जांच के बाद पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
*ग्रामीणों ने जताया आभार*
नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद से गांव में अब सही वोल्टेज से बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। निकेश्वर नौरंगे और गांव के अन्य लोगों ने CM हेल्पलाइन और बिजली विभाग का धन्यवाद किया।
निकेश्वर ने कहा, “CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने का तुरंत असर हुआ। अब बच्चों की पढ़ाई और घर के काम आसानी से हो रहे हैं।”