छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

उप जेल नारायणपुर का जिला जेल के रूप में हुआ उन्नयन, अब जिला जेल के नाम से होंगे सभी शासकीय पत्राचार

 नारायणपुर । शासन के आदेशानुसार उप जेल नारायणपुर का उन्नयन कर उसे जिला जेल नारायणपुर के समकक्ष घोषित किया गया है। इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। 

जारी निर्देशों के अनुसार अब समस्त शासकीय पत्राचार, कार्यालयीन अभिलेख, प्रशासनिक कार्य एवं आधिकारिक दस्तावेजों में ष्उप जेल नारायणपुरष् के स्थान पर ष्जिला जेल नारायणपुरष् नाम का ही उपयोग किया जाएगा। संबंधित सभी विभागों एवं कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में सभी पत्राचार एवं अभिलेखों में नए नाम का ही उल्लेख सुनिश्चित करें। इस उन्नयन से जेल प्रशासन की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कार्यों के प्रभावी संचालन में सुविधा मिलेगी। शासन के आदेश के अनुरूप सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अब जिला जेल नारायणपुर के नाम से ही समस्त कार्य संपादित किए जाएंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image