छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

विधिक जागरूकता की ओर बढ़ते कदमः कन्या छात्रावास बनचपई में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

 कोण्डागांव, 28 जुलाई 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में कन्या छात्रावास बनचपई, जिला-कोण्डागांव में छात्राओं को अधिक सशक्त बनाने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान करना निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्री रूकेश कुमार के द्वारा उपस्थित छात्राओं को उनके संविधान एवं विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को गुड टच बैड टच, यौन अपराधों से सुरक्षा, किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीडन की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया तथा बाल संरक्षण संबंधी हत्पूर्ण कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image