छत्तीसगढ़ / महासमुंद

जिले में अब तक 596.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

 महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 596.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 798.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। 

वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें पिथौरा में 789.4 मिलीमीटर, बसना में 664.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 481.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 446.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 400.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 28 जुलाई को 31.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 76.6 मिलीमीटर, बसना में 31.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 23.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 22.3 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 21.7 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 15.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image