छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

 कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम कोकोड़ी निवासी हेमिन बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम करण्डी निवासी रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पट्टे की मांग की। ग्राम नेवता निवासी हरिलाल मरकाम और  प्रभुराम मरकाम ने खसरा संसोधन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, वनाधिकार पट्टे की मांग, आवागमन की सुविधा सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image