छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन, 66 आवेदन हुए प्राप्त

     जांजगीर-चांपा । कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए।

      जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम बसंतपुर निवासी  रमेश कुमार पटेल द्वारा भू अधिकार पुस्तिका में सुधार करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के चंदनियापारा निवासी श्रीमती जमुना यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम दुरपा निवासी श्रीमती चंद्रिका देवी सहिस द्वारा पेंशन दिलाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी  मदनलाल देवांगन द्वारा आवासीय पट्टा नामांतरण करवाने, तहसील मुख्यालय अकलतरा निवासी  अजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत ऋण दिलवाने, तहसील बलौदा के ग्राम औराई कला निवासी  सुखी राम पटेल द्वारा मुआवजा राशि दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर समय सीमा में आवेदनों का निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image