छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया

 बेमेतरा । राज्य शासन की डिजिटल सेवा पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघौरी की निवासी श्रीमती शांति बाई, पति  संतराम ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपनी विवाहित पुत्री मैत्रीन का नाम राशनकार्ड से सदस्य के रूप में विलोपित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया।

आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्रवाई की गई तथा राशनकार्ड से सदस्य के रूप में मैत्रीन का नाम सफलतापूर्वक विलोपित कर नवीन राशनकार्ड का पीडीएफ भी उपलब्ध कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हितग्राही को किसी भी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें घर बैठे ही सेवा का लाभ प्राप्त हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image