छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

राज्य व्यावसायिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, 17 से 24 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मरवाही के अधीक्षक ने जानकारी दी है कि राज्य व्यावसायिक परीक्षा (एनसीवीटी) एवं हायर सेकेंडरी तथा आईटीआई की संयुक्त अध्ययन योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा (पुरानी एवं नई परीक्षा प्रणाली) माह अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में एनसीवीटी पाठ्यक्रम के विभिन्न सत्रों के नियमित एवं बैकलॉग प्रशिक्षार्थी, द्विवर्षीय एवं एकवर्षीय व्यवसायों के पात्र विद्यार्थी तथा हायर सेकेंडरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्ययन योजना के अंतर्गत अध्ययनरत पात्र प्रशिक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी संबंधित प्रशिक्षार्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होने तथा आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image