छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 31 जुलाई से

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026

शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी ऑनलाइन चतुर्थ चरण काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन प्रक्रिया 31 जुलाई प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर 8 अगस्त रात्रि 11.59 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 12 अगस्त शाम 5 बजे जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही आवंटित अभ्यर्थियों को 13 अगस्त प्रातः 10बजे तक संस्था में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रवेश हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 13 अगस्त दोपहर 1 बजे से 14 अगस्त 2026 दोपहर 1 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
          संस्था द्वारा बताया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो 14 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संस्था स्तर पर मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीटीई छत्तीसगढ़ की वेबसाइट अथवा शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही हवअजचवसलउंतूंीप/हउंपस.बवउ से संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image