छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

एनएमडीसी के सीएसआर के अंतर्गत नर्सिंग कोर्स हेतु ऑनलाइन प्रवेश सूचना जारी

 5 अगस्त तक की सकते है आवेदन

दंतेवाड़ा, 31 जुलाई 2026

एनएमडीसी लिमिटेड (बचेली कॉम्प्लेक्स) के सीएसआर विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका षिक्षा योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र के इच्छूक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जनजाति छात्राओं हेतु एसआरएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चेन्नई, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चित्तूर, अपोलो स्कूल ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद, किग्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग हैदराबाद तथा यशोदा कॉलेज ऑफ नर्सिंग हैदराबाद में बीएससी नर्सिंग (04 वर्षीय) एवं जीएनएम (03 वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु न्यून्तम 17 वर्ष अधिकतम 35 वर्ष से कम उम्र की आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इन पाठ्यक्रमों में कुल 200 सीटें है. जिसमें बीएससी नर्सिंग के लिए 110 व जीएनएम के लिए 90 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी।
      इस संबंध में योग्यता अनुसार बीएससी (नर्सिंग) हेतु 12वीं में विज्ञान विषयों में (भौतिक, रसायन एवं बायोलॉजी) कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा संपूर्ण विषयों में कुल योग 45 प्रतिशत होना अनिवार्य है। इसके अलावा अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु आवेदिकाओं का नीट 2026 की शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
      इसके अलावा जीएनएम हेतु 12वीं में विज्ञान विषयों में (भौतिक, रसायन एवं बायोलॉजी) कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा संपूर्ण विषयों में कुल योग 45 प्रतिशत होना अनिवार्य है। साथ ही अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है।  अभ्यर्थियों को बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर एवं नारायणपुर जिले का निवासी होना आवश्यक होगा।  इसके साथ ही परिवार की कुल वार्षिक आय रू 72.000 से अधिक नही होनी चाहिए। (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र 01 वर्ष (22.07.2025) से अधिक पुराना न हो)। यह योजना केवल (अजजा) छात्राओं के लिए मान्य रहेगा।
      आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को एनएमडीसी की वेबसाइट https://www.nmdc.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है (लिंक वेबसाइट के करियर पेज पर उपलब्ध है)। अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से 05 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेगें। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरने एवं उल्लेखित आवश्यक दस्तावेजों, प्रमाणपत्रों को अपलोड करना अनिवार्य है, अन्यथा उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। 
सभी अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगा। प्रश्न अंग्रेजी भाषा में होंगे तथा उत्तरों को ओएमआर शीट पर भरना होगा (लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगा) परीक्षा के विषय भौतिकी - 5 अंक, रसायन शास्त्र - 5 अंक, जीव विज्ञान- 10 अंक, अंग्रेजी - 7 अंक, सामान्य ज्ञान - 3 अंक निर्धारित है। एडमिट कार्ड एवं परीक्षा तिथि की सूचना एनएमडीसी के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण के उपरांत किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर, ईमेल पर हेल्पलाइन 7044599061 ईमेल nbsybacheli002@gmail.com संपर्क किया जा सकता है। 

 

Leave Your Comment

Click to reload image