छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

30 जुलाई से 14 अगस्त तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

दंतेवाड़ा, 31 जुलाई 2026

एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत चूडि़टिकरा, कैलाष नगर वार्ड 15-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस वार्ड (नगरीय क्षेत्र) के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम, वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 30 जुलाई से 14 अगस्त तक aww.e-bharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में सम्पर्क किया जा सकता हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image