छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जिले में अब तक 692.9 मिमी. वर्षा दर्ज

 बीजापुर ।- कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 692.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

  इस दौरान सर्वाधिक 910.1 मिमी वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह 851.6 मिमी. वर्षा भैरमगढ़ में, 808.2 मिमी वर्षा कुटरू में, 617.3 मिमी. वर्षा गंगालूर में, 565.4 मिमी. वर्षा भोपालपटनम में एवं उसूर में 404.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image