छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनकर हरेली पर्व की परंपरा को जीवित रखने में सहयोग करने की अपील किया गया। ---

 राजनांदगांव में हरेली महोत्सव आज छूटेंगे हजारों कबीरपंथी/ राजनांदगांव/टेड़ेसरा - परम पूज्य पंथ  हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहब की कृपा एवं पंथ  हुजूर उदित मुनि नाम साहब की आर्शीवाद से संचालित _सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन_ {एस केडीवी मिशन} के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य के संस्कारधानी जिला राजनांदगांव में _छत्तीसगढ़ राज्य वर्ष 2026 का प्रथम त्यौहार_ बृहद हरेली महोत्सव  का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन  02 अगस्त 2026 को स्टेट स्कूल ग्राउंड राजनांदगांव में संपन्न होगा। महोत्सव का उद्देश्य

हरेली छत्तीसगढ़ की पर्यावरण, कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और आध्यात्म का प्रतीक पर्व है। इस महोत्सव के माध्यम से मिशन का उद्देश्य है । कृषि संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना।
सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना।
आध्यात्मिक चेतना के साथ सत्संग और भक्ति का वातावरण निर्मित करना।
कार्यक्रम की प्रमुख प्रातःकालीन भजन-कीर्तन एवं सत्संग।  कबीरपंथी विचारों पर आधारित प्रवचन।
छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की अपेक्षा कि राज्यभर से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर शामिल होंगे।
इस अवसर पर एस केडीवी मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारी, संतगण एवं राज्य भर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। जिले के मीडिया प्रभारी  लूमन दास साहू ने बताया कि सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन , छत्तीसगढ़ की राज्य प्रतिनिधि  महंत आरती दास साहेब सभी कबीर पंथी एवं प्रदेशवासियों से अपील किया गया है । आयोजन प्रमुख तौर पर राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रमोद साहेब, महासचिव ऐमन दास साहेब, राज्य प्रतिनिधि महंत आरती दास साहेब , जिला प्रतिनिधि  उत्तम साहेब सहित समस्त  प्रदेश भर से इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में स�

Leave Your Comment

Click to reload image