छत्तीसगढ़ / बीजापुर

एल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण Posted On:- 2026-08-04

 बीजापुर ।  एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण वर्षा की अनिश्चितता एवं फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना        ( PMFBY ) अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ( KVK ), बीजापुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र किसान को समय-सीमा के भीतर फसल बीमा योजना से जोड़ना है। योजना अंतर्गत फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर 14 अगस्त 2026 हुई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि ( DDA )  पी.एस. कुसरे, सहायक संचालक कृषि ( ADA )  कृष्णा सिन्हा,  LDM  अमृत एक्का, (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक) अरुण सकनी   ¼SLR½  यशवंत झाड़ी,  JSKB नोडल अधिकारी  प्रमोद काशोजी  ¼RAEO½   ऋषभ कोण्ड्रा जी तथा बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से (क्लस्टर मैनेजर) अभिलाष सिंह, (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) पंकज सेठिया एवं (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) नंद किशोर शाह सहित जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधक,  PACS  प्रबंधक ऑपरेटर एवं फसल बीमा के ब्लॉक ऑफिसर उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पोर्टल एंट्री, प्रीमियम डेबिट, आवश्यक दस्तावेज, दावा प्रक्रिया एवं किसानों को अधिकाधिक योजना से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

उप संचालक कृषि  पी.एस. कुसरे ने कहा कि एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण खरीफ फसलों पर जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए प्रत्येक पात्र किसान का फसल बीमा कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं एवं  PACS को निर्देशित किया कि 14 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि से पहले अधिकतम किसानों की पोर्टल एंट्री एवं प्रीमियम डेबिट का कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित न रहने दें।

बैठक में अधिकारियों ने सभी बैंक शाखाओं एवं  PACS से अपील की कि वे किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करें, गैर-ऋणी किसानों तक भी योजना की जानकारी पहुंचाएं तथा अंतिम तिथि से पहले सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा, कम वर्षा या एल-नीनो जैसी परिस्थितियों में फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का कार्य करता है, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image