छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

6 अगस्त को लगेगा शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

 सूरजपुर ।   सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग द्वारा 06 अगस्त 2026 को शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में प्रातः 10ः30 बजे शिक्षार्थी (लर्निंग) ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

              शिविर में शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर पूरी की जाएगी। इस कार्य के लिए शासन द्वारा अधिकृत लोक सुविधा केंद्र (पीएसके) के स्टाफ तथा परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image